- Advertisement -
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू (Kullu) के गायनी वार्ड में एडमिट बंजार की गर्भवती महिला की रिपोर्ट आज सुबह कोरोना (Corona) पॉजिटिव आई है। इसके अलावा लगघाटी में 4 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कुल्लू में संक्रमितों का आंकड़ा 190 पहुंच गया है और 150 एक्टिव केस (Active Case) हैं। महिला के पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के गायनी वार्ड को 48 घंटे के लिए सील किया गया है और यहां पर उपचाराधीन सभी 62 महिलाओं में से 40 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल (Hospital) से डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 20 गर्भवती महिलाओं को तेगुबेहड़ अस्पताल शिफ्ट किया है और 2 महिलाओं को मंडी अस्पताल के लिए रेफर किया है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला को ईलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है।
क्षेत्रीय अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना ने महिला के पॉजिटिव आने के बाद वार्ड को 48 घंटे के लिए सील करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तेगुबेहड़ अस्पताल शिफ्ट 20 महिलाओं और डिस्चार्ज (Discharge) की 40 गर्भवती महिलाओं के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। गायनी वार्ड को सैनिटाइज (Sanitize) किया गया है और 48 घंटे तक वार्ड में सभी गतिविधियां बंद रहेंगी और क्षेत्रीय अस्पताल में सामान्य ओपीडी सुचारू रूप से चल रही है।
- Advertisement -