- Advertisement -
नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) के बटाला (Batala) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कुछ लोगों ने अंधविश्वास के चलते एक गर्भवती महिला (Pregnant women) का ब्लेड (Blade) से पेट फाड़कर उसकी हत्या (murder) कर दी। बताया गया कि महिला 7 महीने की गर्भवती थी। इन लोगों ने महिला का पेट इस वजह से फाड़ा क्योंकि वह उसके गर्भ में पल रहा 7 माह का बच्चा निकालना चाहते थे। ऐसा सबकुछ करने के पीछे की वजह भी हैरान करने वाली है।
दरअसल गांव काला नंगल में बेऔलाद महिला ने अपने पारिवारिक सदस्यों संग मिलकर बच्चा पाने के लिए एक महिला तांत्रिक के कहने पर यह सब किया। हत्यारों की क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कत्ल के बाद गर्भवती महिला का पेट ब्लेड से फाड़ कर सात माह का बच्चा बाहर निकालकर आरोपियों ने अपने घर में ही दफना दिया था। बताया गया कि महिला दो दिनों से लापता थी। मंगलवार दोपहर मृतक बच्चे को ड्यूटी मजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह नायब तहसीलदार की उपस्थिति में जमीन से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा महिला तांत्रिक समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
महिला तांत्रिक दीशो उर्फ देवा निवासी हसनपुर कलां के कहने पर ही उसके सारे परिवार ने ऐसा किया है। आरोपी महिला रविंदर कौर ने बताया कि महिला तांत्रिक दीशो ने ही उन्हें कहा था कि गांव की गर्भवती महिला को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर उसके पेट से बच्चा निकालने के बाद गांव में शोर मचा दो कि रविंदर कौर के घर बच्चा पैदा हुआ है। ऐसा ही उन्होंने 27 अप्रैल को किया। जसबीर की हत्या करके उसके बच्चे को पेट से निकाला तो मरा हुआ था। इस पर उन्होंने जसबीर कौर और उसके सात माह के बच्चे को घर में ही दबा दिया था।
- Advertisement -