- Advertisement -
Prem kumar Dhumal: ऊना। CM वीरभद्र सिंह के खिलाफ बने केसों में BJP का कोई हाथ नहीं, जबकि कांग्रेस ने ही वीरभद्र सिंह के साथ ज्यादतियां की है। यह बात पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने ऊना में पत्रकारों से बात करते हुए कही। धूमल ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह अपने ऊपर बने केसों का ठीकरा बीजेपी के सिर फोड़कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह के खिलाफ मामले यूपीए के कार्यकाल में दर्ज हुए है, जबकि भाजपा तो नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। धूमल ने कहा कि सीडी मामले में भी वीरभद्र सिंह के करीबी ने सीडी जारी की थी और इस मामले को कोर्ट में स्वयं वीरभद्र सिंह ही लेकर गए थे। धूमल ने कहा कि खुद वीरभद्र सिंह ने उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित करने में कोई कमी नहीं रखी।
कुटलैहड़ भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता सम्मेलन नंगल सलांगड़ी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड़ विधायक वीरेंद्र कंवर ने की। कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अब भ्रष्टाचारी कांग्रेस की विदाई तय है। कांग्रेस को अब अपना बोरिया-बिस्तर समेट लेना चाहिए।
प्रदेश की जनता कांग्रेस को जवाब देगी और प्रदेश से बाहर निकाल फेंकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए व उनको चुनावों में एकजुट होने का संदेश दिया। सती ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से आहवान किया कि एक-एक वोट हमारे लिए कीमती हैं, कोई भी मतदाता ऐसा न छूटे जिस तक कांग्रेस की जनविरोधी नीतियां न पहुंच। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी में सम्मान दिया जा रहा है। अब वक्त है कि सभी एकजुट होकर से काम पर डट जाएं।
उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता संभाली है तब से प्रदेश में माफिया राज का बोलबाला है। हर ओर अवैध खनन को सरंक्षण मिल रहा है। अब चुनावी बेला में कांग्रेस महज घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। नए महाविद्यालय, अस्पताल, स्कूल, सड़कें व सहुलियतों की घोषणाएं तो सरकार कर रही है लेकिन यह मात्र घोषणाओं तक सीमट कर रह गई हैं।
सत्ती ने कहा कि सरकार कर्मचारियों व बेरोजगार युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उधर, विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि माफिया हटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान के तहत रैली 21 मई को निकाली जा रही है। जिसमें पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर , बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी शामिल होंगे। लठियाणी से लेकर बसाल तक रोड शो भी किया जाएगा ताकि जनता को कांग्रेस की कारगुजारी सबके सामने आ सके। इस रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
- Advertisement -