- Advertisement -
नादौनः प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र की गौना पंचायत के कुठारली का दौरा किया। कुठारली गांव पर पहुंचने पर वहां के युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने विधायक सुक्खू का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सुक्खू ने कुठारली गांव वासियों से उनकी समस्याएं सुनी और उनका मौके पर निपटारा किया। इस मौक़े पर विधायक सुक्खू ने कहा कि भाजपा की नीतियों से पूरा देश और प्रदेश परेशान है।
- Advertisement -