- Advertisement -
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के दोषी अब फांसी के फंदे से बच नहीं सकेंगे। निर्भया केस के दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने खारिज कर दी है। पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के पास लंबित थी। पवन गुप्ता की क्यूरेटिव पिटिशन पहले ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने खारिज कर दी है। निर्भया के दोषियों में पवन गुप्ता एकमात्र दोषी था जिसने अब तक दया याचिका नहीं भेजी थी। इसी के साथ दोषियों के सभी हथकंडे नाकाम रहे और आखिरी दरवाजा भी उनके लिए बंद हो गया है।
इसी के साथ पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों को नोटिस जारी किया है। नया डेथ वॉरंट जारी करने के संबंध में कल दोपहर 2 बजे का समय तय किया गया है। कोर्ट ने दोषियों और उनके वकील को नोटिस जारी किया है। यह चौथी बार है जब निर्भया के दोषियों को डेथ वॉरंट जारी किया जा रहा है। इससे पहले हर बार कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलता की वजह से निर्भया के दोषी बच जा रहे थे।
- Advertisement -