-
Advertisement
Shaheen Bagh प्रदर्शन को Funding करने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष-सचिव गिरफ्तार
Last Updated on March 12, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में चल रहे प्रदर्शन को फंडिंग करने के आरोप में गिरफ्तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास को कोर्ट ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास को आज सुबह ही गिरफ्तार (Arrest) किया था।
यह भी पढ़ें: Breaking: रास के लिए Indu Goswami सहित पांच नामों पर BJP की मुहर
आरोप है कि इलियास ने ही शाहीन बाग में लोगों को फंड उपलब्ध कराया था। इसी के साथ उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में भी पुलिस को दोनों पर शक है। शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर फंडिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच पिछले काफी समय से जांच कर रही है।