BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nadda के इस्तकबाल में ना रहे कमी, बनाईं 18 कमेटियां

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nadda के इस्तकबाल में ना रहे कमी, बनाईं 18 कमेटियां

- Advertisement -

दयाराम कश्यप/सोलन। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे जेपी नड्डा (JP Nadda) के अभिनंदन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। नड्डा के इस्तकबाल में कोई कमी न रहे, इसके लिए 18 कमेटियों का गठन किया गया है। यह कमेटियां 27 फरवरी को होने वाले अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर नजर रखेंगी। यह जानकारी मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष और हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त ने दी।


यह भी पढ़ें: विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण को राजनीतिक दस्तावेज दिया करार, क्या बोले Mukesh-जानिए

उन्होंने कहा कि समारोह को सफल बनाने के लिए समस्त भाजपाई एकजुटता से अपने-अपने कार्यों में जुटे हुए हैं, ताकि इस अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल से ही जेपी नड्डा के राजनीतिक सफर की शुरूआत हुई थी व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। उनका आगमन प्रशंसा का विषय है। गणेश दत्त ने कहा कि इस समारोह में विभिन्न मंडलों से 17 विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता पहुंचकर नड्डा का अभिनन्दन व स्वागत करेंगे।


गणेश दत्त ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बोर्ड निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला व मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अभिनंदन समारोह में कोई कमी ना रहे व आमजन को दिक्कत ना आए, इसको लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | राष्ट्रीय | अध्यक्ष | कमी | abhiabhi | BJP | state news | Solan | live | Himachal News | HP today | latest news | कमेटियां | Nadda | इस्तकबाल | सोलन
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है