-
Advertisement
नए साल पर तोहफा, सीधे 100 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर
Last Updated on January 1, 2022 by Deepak
नए साल पर गैस कंपनियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर ( LPG cylinder)की कीमत घटा दी गई हैं। ये कटौती 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) पर की गई है। इसे नए साल का तोहफा माना जा रहा है। यानी इन घटी कीमतों के बाद आज से दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 घटकर 1998.5 हो गई हैं। बता दे, 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली वालों को 2101 रुपए देने होते थे।
ये भी पढ़ेः माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत 14 घायल, पीएम ने जताया दुख
जहां चेन्नई में अब 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रूपए तो वही मुंबई में 1948.50 रुपए देने होंगे। नई कीमतें जारी होने के बाद कोलकाता में आज से इसकी कीमत 2076 रूपए होगी। उधर, नए साल पर घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी के 900 रुपए में ही मिलेगा।