-
Advertisement
नए साल के पहले दिन जनता को लगा झटका , गैस सिलेंडर हुआ महंगा
Last Updated on January 1, 2023 by saroj patrwal
नए साल का आज पहला दिन है और आम जनता को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा कर झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1769 रुपये हो गए हैं। इसी तरह कोलकाता में 1869.5 रुपये, मुंबई में 1721 तथा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1917 रुपये हो गए हैं। ये नई दरें आज से लागू हो गई है। वहीं कांग्रेस ने सिलेंडर के दाम बड़ाने पर सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, नए साल का पहला गिफ्ट… कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया। अभी तो ये शुरुआत है। नए साल की बधाई…
नए साल का पहला गिफ्ट 🎁🎀
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया।
अभी तो ये शुरुआत है…#HappyNewYear
— Congress (@INCIndia) January 1, 2023
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपये चुकाने होंगे। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। जुलाई 2022 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा हुआ था। लेकिन उससे पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 4 बार इजाफा देखने को मिला था। कुल मिलाकर वर्ष 2022 में दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 153.5 रुपये का इजाफा हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group