- Advertisement -
शिमला। हिमाचल (Himachal) में दूध खरीदने के लिए अब लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पडे़गा। करीब दो साल बाद वेरका, वीटा और अमूल दूध ने अपने दामों में दो रुपए का इजाफा किया है। शनिवार को वेरका, वीटा और अमूल दूध 50 रुपए प्रति किलो के दाम पर बिका। जबकि इससे एक दिन पहले दूध (Milk) का रेट 48 रुपए प्रति किलो था। इसके साथ ही आधे किलो का पैकेट अब 25 रुपए में मिलेगा। हिमाचल में दूध के दाम बढ़ने का कारण पंजाब में दूध के दाम बढ़ना बताया जा रहा है।
हालांकि लोकल दूध कामधेनु ने अभी तक दाम नहीं बढ़ाए हैं। लेकिन, आशंका है कि कुछ समय में इसके भी दाम बढ़ सकते हैं। दूध के दाम बढ़ने के साथ ही अब दही और लस्सी के दाम भी बढ़ने की संभावना है। बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा दूध की खपत वेरका दूध (Verka milk) की है। शनिवार से दूध के पैकेट में नया प्रिंट रेट आ गए हैं। दूध उत्पादन करने वाली तीन मुख्य कंपनियों के दाम बढ़ने के बाद अब अन्य कंपनियों द्वारा भी दाम बढ़ाने के आसार हैं।
- Advertisement -