- Advertisement -
दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा। कोरोना से मौत के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आम लोग तो क्या राजघराने भी इसकी अछूते नहीं हैं। स्पेन (Spain) के शाही परिवार की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस (Coronavirus) से मौत हो गई। पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है। मारिया 86 साल की थीं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था।
यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। राजकुमारी मारिया के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी। वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। प्रिंसेस के परिवार में और भी कई सदस्य हैं। स्पेन में कोरोना वायरस से बड़ी तबाही मची है। इटली के बाद यहां सबसे ज्यादा मौत की खबर है। अब तक 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
- Advertisement -