- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव रहे राजेंद्र कुमार ने 12 पेज का एक लेटर लिखकर CBI पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेंद्र कुमार ने लेटर में लिखा है, ‘CBI ने उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव डाला था और ऐसा करने पर उन्हें छोड़ने की बात भी CBI ने कही थी। उन्होंने लिखा, CBI ने उन्हें और मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए लोगों पर दबाव डाला और बहुत से लोगों की पिटाई भी की। राजेंद्र कुमार ने CBI पर आरोप लगाया कि उनसे जबरन मेल का एक्सेस हासिल किया गया और धमकी भी दी गई। लेटर में कुमार ने लिखा है, ‘इस सिस्टम पर उन्हें बहुत विश्वास था, क्योंकि एक गरीब परिवार से आना वाला शख्स भी Civil Services Exam में सफलता पाकर IAS बन गया था, लेकिन आज हालात बदल गए हैं’। राजेंद्र कुमार द्वारा लिखे गए लेटर के मुताबिक, उन्हें 2008 में देश का सबसे प्रतिष्ठित PM पदक मिला और जनसेवा में शानदार योगदान के लिए Prime Minister Award दिया गया।
अपने लेटर में उन्होंने लिखा है, CBI के जरिए उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। राजेंद्र कुमार के मुताबिक, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के झगड़े में उन्हें मोहरा बनाया गया। बता दें कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की तरह ही राजेंद्र कुमार भी IAS हैं और IIT से पासआउट हैं। राजेंद्र कुमार अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक हैं। राजेंद्र की नियुक्ति को लेकर केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से भी जंग कर चुके हैं और उनकी अनदेखी करते हुएराजेंद्र कुमार की नियुक्ति कर दी गई थी। बहरहाल राजेंद्र कुमार ने CBI पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही वॉलंटरी रिटायरमेंट की मांग की है।
- Advertisement -