- Advertisement -
Prisoner :धर्मशाला। हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी जिला कारागार धर्मशाला से फरार हो गया। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते कारागार के साथ लगते नाले से कैदी को दबोच लिया। कैदी के खिलाफ जेल से भागने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एक कैदी मोहन जोकि बिहार का रहने वाला है सफाई में जुटा हुआ था। इस दौरान वह कूड़े को जेल परिसर में ही रखे कूड़ेदान में फैंकने के लिए गया। उसी दौरान मौका पाते ही वह जेल परिसर से भाग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारियों ने साथ लगते नाले से उसे पकड़ लिया। उधर, जेल अधीक्षक सुशील ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जेल से भागे कैदी को सुरक्षा कर्मियों ने पास के नाले से ही पकड़ लिया। कैदी के खिलाफ जेल से भागने पर मामला दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -