-
Advertisement
नाहन जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे हमीरपुर के कैदी की Death
Last Updated on February 27, 2020 by saroj patrwal
नाहन। केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की मौत ( Death) हो गई है। जेल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। कैदी के शव का आज पोस्टमार्टम( Post mortem) किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम करीब सवा 8 बजे कैदी के सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके तुरंत बाद कैदी को जेल में ही प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कालेज नाहन( Medical College Nahan) पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी नाहन जेल में 2009 से सजा काट रहा था। कैदी की शिनाख्त 51 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र मौजीराम निवासी हमीरपुर के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें:Kangra के त्रिलोकपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
माना जा रहा है कि कैदी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बताया जा रहा है कि कैदी का अस्पताल से इलाज भी चल रहा था। बुधवार को फिर से कैदी के सीने में दर्द उठा। जब तक कैदी को अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले की पुष्टि डिप्टी जेलर विकास भटनागर ने की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।