- Advertisement -
रिकांगपिओ। परोल पर बाहर आए कैदी ने खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह कैदी अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में सजा काट रहा था। 45 दिन की परोल पर बाहर आया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
कैदी सागर चंद नेगी किन्नौर जिले के पूह खंड की रिब्बा पंचायत का रहने वाला था। कैदी सागर चंद ने 2004 में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, जिसकी सजा वह बिलासपुर ओपन जेल में काट रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैदी 6 अक्टूबर से घर से गायब था। आठ अक्टूबर को जब परिजन खेत में गए तो उन्होंने सागर का शव वहां पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और रिकांगपिओ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मंगलवार को शव मृतक के भाई को सौंप दिया है।
- Advertisement -