- Advertisement -
शिमला। देश में पहली बार हुआ है कि जेलों में बंद कैदियों को दिवाली का तोहफा मिला है। यह पहल हिमाचल ने की है। हिमाचल में मॉडल सेंट्रल (Model Central), जिला, ओपर एयर और सब जेल में सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों को ब्लिंक कंबल तोहफे के रूप में बांटे गए हैं। उनके ही हाथ से बने ब्लिंक कंबल कैदियों को दिए गए हैं।
इससे पहले सामान्य कंबल ही कैदियों को वितरित किए जाते थे। लेकिन एक कंबल से ठंड नहीं रूकने के चलते उन्हें और कंबल देने पड़ते थे। ब्लिंक कंबल अच्छी गुणवत्ता के होते हैं। इनसे ठंड से बचाव मिले। दूसरी तरफ जेल विभाग (Jail Department) का खर्च भी कम होगा। हिमाचल में कुल 14 जेल हैं। इनमें 2 मॉडल सेंट्रल जेल, दो जिला जेल, एक ओपन एयर जेल और 8 सब-जेल शामिल हैं। इन जेलों में 872 सजायाफ्ता और 717 विचाराधीन कैदी बंद हैं। इनमें 58 महिला कैदी भी शामिल हैं।
- Advertisement -