-
Advertisement
वायरल ऑडियो मामलाः आरोपी पृथ्वी सिंह को Court से मिली जमानत
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पांच लाख लाख के लेनदेन से जुड़े वायरल ऑडियो मामले (Viral audio case) में गिरफ्तार आरोपी पृथ्वी सिंह को कोर्ट (Court) से जमानत मिल गई है। पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद विजिलेंस ने आरोपी को शिमला की जिला एवं सत्र अदालत में पेश किया। जहां पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत (Bail) पर रिहा कर दिया। बता दें कि पृथ्वी सिंह ने यह ऑडियो (Audio) बनाया था। जिसमें पांच लाख रुपए के लेन देन की बात हुई थी। इसके बाद ऑडियो लीक होने के बाद विजिलेंस ने पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गुप्ता को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया था।
यह भी पढ़ें: Viral Audio Case में नया ट्विस्ट: 3 लाख में हुई थी डील, दो लाख Extra मांगने पर रिकॉर्ड किया ऑडियो
डॉ. गुप्ता को भी जमानत मिल गई है। विजिलेंस ने पूर्व स्वास्थ्य निदेशक और पृथ्वी सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की थी। इसके बाद विजिलेंस ने पृथ्वी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। याद रहे कि डॉ. गुप्ता को ऑडियो वायरल होने के बाद में विजिलेंस ने 20 मई की रात को गिरफ्तार किया था। इसके बाद गुप्ता खराब स्वास्थ्य के चलते आईजीएमसी में भर्ती रहे। 25 मई सोमवार को उन्हें कैथू जेल शिफ्ट किया गया था। 26 मई को उन्हें जिला सत्र न्यायाधीश ने 5 तीन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को इसी मामले में इस्तीफ़ा भी देना पड़ा था 30 मई को डॉ. गुप्ता को कोर्ट ने जमानत दी थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

