- Advertisement -
मुंबई। आंख मारने वाले वीडियो से सुर्खियों में आईं प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार प्रिया मेकओवर के लेकर चर्चा में हैं। प्रिया ने एक मैग्जीन के लिए एक फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में प्रिया का अलग ही अंदाज देखने कोs मिल रहा है जिस पर उनके फैंस भी फिदा हो गए हैं। फोटोज में प्रिया रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। ये नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें पिछले दिनों एक फिल्म के वीडियो से प्रिया को शोहरत हासिल हुई थी और उन्हें कई फैंस ने नेशनल क्रश घोषित कर दिया था। खबर है कि प्रिया को रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ भी मिल गई है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। प्रिया की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से उनके बॉलीवुड में काम करने की अटकलें भी जोरों पर हैं।
- Advertisement -