- Advertisement -
नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिश्ता काफी समय से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इनके बारे में कुछ न कुछ गॉसिप किए जा रहे हैं और ये लव बर्ड्स इन सब बातों से अंजान अपनी ही दुनिया में खोए हैं। इन दिनों प्रियंका मुंबई में शोनाली बोस की फिल्म The Sky is Pink की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में प्रियंका से मिलने के लिए उनके मंगेतर निक जोनस बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर मुंबई पहुंचे।
एक-दूसरे का हाथ थामे प्रियंका-निक डिनर डेट पर पहुंचे। इस मौके पर प्रियंका ब्लैक ड्रेस में नजर आईं जबकि निक जोनस ब्लू टीशर्ट में कंफर्ट लुक में दिखे। पिछले दिनों ही निक और प्रियंका इटली में ईशा अंबानी की सगाई की पार्टी में भी नजर आए थे। प्रियंका-निक के साथ इस डिनर पार्टी में कई करीबी दोस्त भी नजर आए। निक जोनस ने पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई करने के बाद कहा था कि वह प्रियंका के साथ अपने नए सफर की शुरुआत करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
- Advertisement -