- Advertisement -
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से आजकल बहुत लोग परेशान हैं। आम आदमी तो मुसीबत में हैं ही लेकिन सेलिब्रिटी भी इससे अछूते नहीं हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों दिल्ली में हैं। प्रियंका नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका ने एक फोटो शेयर की जिसे लेकर वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके प्रदूषण पर चिंता जताई थी। पोस्ट में प्रियंका ने लिखा था- ‘द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन। इस शहर में फिलहाल शूटिंग करना बहुत मुश्किल हो रहा है, मुझे समझ नहीं आता कि लोग इन हालातों में यहां रह कैसे रह रहे हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर (air purifiers) और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।’
प्रियंका के इस पोस्ट पर उन्हें ट्रोल (Troll) किया जा रहा है। लोग उन्हें बीते दिनों की याद दिलाते हुए सिगरेट नहीं पीने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सिगरेट पीने में दिक्कत नहीं होती है पॉलुशन से परेशानी है। एक ने तंज करते हुए लिखा- आप जो सिगरेट पीती हैं वो आपको नहीं मारेगी। एक ने लिखा- अपनी शादी पर पटाखे क्यों फोड़े वो भी प्रदूषण फैलाते हैं।
- Advertisement -