- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Pariyanka Chopra) के देवर जो जोनस (Joe Jonas) ने गेम ऑफ थ्रोंस (GOT) की एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) से सीक्रेट शादी कर ली है। इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपलोडेड एक वीडियो (Video) में उनकी शादी की यह बात सामने आई है। इस वीडियो में दोनों सितारे एक प्राइवेट सेरेमनी में दिखाई दिए। वीडियो में सोफी ने वाइट कलर का गाउन पहना है तो जो भी फॉर्मल्स में दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी से पहले मैरिज लाइसेंस (Marriage license) भी लिया था।
JOE JONAS AND SOPHIE TURNER GOT MARRIED IN VEGAS BY AN ELVIS IMPERSONATOR pic.twitter.com/EHLvqti5dP
— Nicole Lopez-Alvar (@nicolelovar) May 2, 2019
बता दें, सोफी टर्नर और जो जोनस साल 2016 से एक दूसरे को डेट (Date) कर रहे हैं इसके बाद उन्होंने अक्तूबर 2017 में सगाई (Engagement) की थी। इसके बाद दोनों पिछले साल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए उदयपुर में पहुंचे थे। जोनस ने एक टीवी शो के दौरान ही अपनी शादी को लेकर हिंट दे दिया था। उन्होंने इस शो पर कहा था कि वे इसी साल गर्मियों के सीजन में शादी कर सकते हैं। हो सकता है कि जो और सोफी जल्द ही एक भव्य रिसेप्शन का ऐलान भी कर सकते हैं।
- Advertisement -