-
Advertisement
Priyanka Gandhi | Apple | Import Duty |
Last Updated on September 12, 2023 by sintu kumar
मंडी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के बागवानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले आपदा प्रभावित देवरी गांव का दौरा करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका से आयात होने वाले सेब पर आयात शुल्क 35 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है जोकि प्रदेश के बागवानों के साथ अन्याय है। अब अमेरिका का सेब सस्ता मिलेगा जबकि हिमाचल का सेब महंगा हो जाएगा। इससे यहां के सेब की खरीद भी कम हो जाएगी। प्रियंका ने केंद्र सरकार से इस शुल्क को दोबारा बढ़ाने की मांग उठाई है।