- Advertisement -
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के चुनाव प्रचार के दौरा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का एक नया ही रूप देखने को मिला। अपनी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की संसदीय सीट रायबरेली (Rae Bareli) में चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रियंका गांधी को एक संपेरा (serpent-charmer) मिला तो उन्होंने उसके पास मौजूद सांपों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वो उससे सांप (snake) लेकर खेलती नजर आईं। इस घटना का एक वीडियो (Video) भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपेरों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने हाथों में सांप पकड़ लिया। जिसे देखकर आस-पास मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। यह देखकर प्रियंका के समर्थक उन्हें दूर रहने के लिए कहने लगे। इस पर प्रियंका ने उन्हें जवाब दिया, ‘वह कुछ नहीं करेगा, आप क्यों घबरा रहे हैं।’ इस दौरान उन्होंने हंसा का पुरवा गांव में सपेरों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। प्रियंका गांधी को अपने बीच में देख सपेरों में काफी उत्साह देखने को मिला।
- Advertisement -