-
Advertisement
![Priyanka-Gandhi-Vadra1](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/10/Priyanka-Gandhi-Vadra1.jpg)
हिमाचल में प्रियंका गांधी की रैली में फेरबदल, अब 14 को यहां से भरेगी चुनावी हुंकार
शिमला। हिमाचल के सोलन (Solan) जिला में होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka GandhiVadra) की रैली में फेरबदल किया गया है। 10 अक्टूबर को होने वाली रैली अब 14 अक्टूबर को होगी। यह रैली सोलन के ठोडो मैदान में होगी। रैली के सफल आयोजन के लिए गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और रैली के सफल आयोजन के लिये जिम्मदरियां तय कर दी हैं। उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों पार्टी पदाधिकारियों, प्रदेश कांग्रेसकार्यकारणी के सभी सदस्यों, अग्रणी सगंठनों के प्रमुखों महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक के साथ-साथ कांग्रेस के सभी विभागों केप्रमुखों को अपने सभी पदाधिकारियों सहित इस रैली में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने व इसे ऐतिहासिक बनाने के लिये कहा है।
यह भी पढ़ें:नाहन में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 8 से, कई राज्यों टीमें लेंगी हिस्सा
प्रदेश कांग्रेस (Congress) महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि इससे पूर्व यह रैली 10 अक्टूबर को रखी गई थी, पर मौसम विभाग की भविष्यवाणी खराब मौसम के चलते अब इसे 14 अक्टूबर निर्धारित किया गया है। किमटा ने इस संदर्भ में आज एक सर्कुलर जारी करते हुए इस रैली में पार्टी के सभी पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से उन्हें अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने व अपने अपने चुनाव क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें अधिक संख्या में इस रैली में लाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Election) होने जा रहें है, ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सोलन से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करेगी। किमटा ने सोलन के थोडो मैदान में होने वाली इस रैली की पूरी व्यवस्था का जायजा लेते हुए पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group