- Advertisement -
लखनऊ। कृषि कानूनों (Agricultural Laws) के खिलाफ किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान आंदोलनों के लिए अब हरियाणा और यूपी (Haryana and UP) में किसान महापंचायतों (Kisan Mahapanchayat) का आयोजन भी कर रहे हैं। हालांकि पहले किसान आंदोलनों (Farmers Protest) के मंच से नेताओं को दूर ही रखा गया था, लेकिन अब किसानों की महापंचायत पर नेता भी पहुंच रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर के चिलकाना (Saharanpur Chilkana) में किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। इस महापंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी पहुंची। यहां उन्होंने जमकर केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
सहारनपुर में किसान पंचायत के दौरान उमड़ा जनसैलाब#JaiJawan_JaiKisan pic.twitter.com/WA9YZ7whQd
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 10, 2021
यूपी के सहारनपुर के चिलकाना में आयोजित किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह आंदोलन आपकी जमीन का आंदोलन है, आप पीछे मत हटिएगा। हम आपके साथ हैं। लद्दाख में चीनी सेना के भारत में दखल पर भी प्रियंका गांधी ने केंद्र पर निशाना साथ। प्रियंका ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान गए, लेकिन जिस शहर में पीएम नरेंद्र मोदी रहते हैं वहां के बॉर्डर तक वो नहीं पहुंच पाए। इसके अलावा प्रियंका ने कहा कि यह आंदोलन आपकी जमीन का आंदोलन है, आप पीछे मत हटिएगा। हम आपके साथ खड़े हैं, जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते आप तब तक डटे रहिए। सहारनपुर में आयोजित महापंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा कि 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, लेकिन वो उद्योगपतियों के लिए धड़कता है।
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी तो सभी कृषि कानूनों को वापस लिया जाएगा और एमएसपी का भी पूरा दाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आपको धर्म और जाति के नाम पर नहीं तोड़ेंगे। हम आप लोगों का बंटवारा नहीं करेंगे। हम आपको जोड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 16000 करोड़ रुपए के दो हवाई जहाज लिए, 20 हजार करोड़ रुपए संसद पर खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन लेकिन किसानों 15 हजार करोड़ रुपए का बकाया नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि आप लोग जिन लोगों से उम्मीद रख रहे हैं वो आपके लिए कुछ भी नहीं करेंगे। ये लोग सिर्फ बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन उनके शब्द पूरी तरह से खोखले हैं।
- Advertisement -