Home»मनोरंजन» वीडियो : देखिए शादी के बाद प्रियंका-जोनस का बोल्ड अंदाज, ऑनस्क्रीन किया लिपलॉक
वीडियो : देखिए शादी के बाद प्रियंका-जोनस का बोल्ड अंदाज, ऑनस्क्रीन किया लिपलॉक
Update: Monday, December 3, 2018 @ 12:48 PM
- Advertisement -
नई दिल्ली।बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल प्रियंका-जोनस की शादी के बाद उनका बोल्ड अंदाज खूब वायरल हो रहा है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पहली बार ऑनस्क्रीन लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल दोनों ने यह फोटोशूट एक मैगजीन के लिए करवाया था, जिस वीडियो को शादी होते ही शेयर किया गया।
बता दें यह फोटोशूट दोनों ने वोग मैगजीन के लिए करवाया था जिसे वोग मैगजीन ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वोग ने प्रियंका का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह निक जोनस के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
यू-ट्यूब पर भी प्रियंका और निक का एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है। इस वीडियो में दोनों ‘द न्यूली वेड गेम’ खेल रहे हैं। इसमें प्रियंका और निक एक-दूसरे से अपने बारे में पर्सनल सवाल पूछ रहे हैं।सामने वाले को सही जवाब देने पर एक पॉइंट मिलेंगे। आज दोनों जोधपुर में शादी कर वापिस मुंबई लौट रहे हैं इस शादी के बाद दोनों 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी देंगे।