-
Advertisement
प्रियंका बोली, हार्वर्ड-कैम्ब्रिज से पढ़े हैं राहुल-आप उसे पप्पू बताते हैं
Last Updated on March 26, 2023 by sintu kumar
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भाई राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद आज तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो आदमी हार्वर्ड-कैम्ब्रिज से पढा हैं आप उसे पप्पू बताते हैं। राहुल गांधी का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि वो आदमी आम आदमी की आवाज उठा रहा है,गरीबों,नौजवानों व महिलाओं को उनका हक दिलाने की बात कर रहा है, ये बात राहुल गांधी की नहीं है बल्कि पूरे देश की बात है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जो विश्व के दो सबसे बड़े विश्वविद्यालय (Harvard-Cambridge) हार्वर्ड-कैम्ब्रिज से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री, एमफिल की डिग्री ली है और आप उसे पप्पू (Pappu) बनाते हैं।
देश की संपत्ति लूटी जा रही है, आपकी संपत्ति एक आदमी को दी जा रही है।
ये राहुल गांधी की नहीं बल्कि आपकी संपत्ति है।
ये PSUs किसके हैं? ये आपके हैं। यहीं से आपका रोजगार आता है।
: ‘संकल्प सत्याग्रह’ में @priyankagandhi जी pic.twitter.com/wAtuRs1tb8
— Congress (@INCIndia) March 26, 2023
पिता के अंतिम संस्कार का किस्सा सुनाया
दिल्ली के राजघाट पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में चल रहे सत्याग्रह (Satyagraha) के दौरान प्रियंका ने अपने पिता राजीव गांधी के अंतिम संस्कार (Rajiv Gandhi Last Rites) का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा वर्ष 1991 में मेरे पिता का शव तीन मूर्ति से निकल कर जा रहा था उस दौरान मैं अपनी मां और भाई के साथ गाड़ी में बैठी थी क्योंकि सुरक्षा का मुद्दा था। सामने से भारतीय सेना का एक ट्रक फूलो से लदा हुआ आगे बढ़ रहा था जिसमें मेरे पिता का शव रखा हुआ था। काफिला कुछ दूर ही गया तभी राहुल कहने लगे कि उनको पैदल इस यात्रा में जाना है तब मां ने उन्हें रोका क्योंकि सुरक्षा का मामला था लेकिन वो नहीं माने और सेना के पीछे चलने लगे थे। कड़ी धूप में भी वो पैदल चलते रहे और 500 गज तक चलने के बाद उनके शहीद पिता का अंतिम संस्कार किया गया था। इस किस्से को सुनाते हुए उन्होंने कहा एक पिता के चले जाने के बाद उनका बेटा ही उनकी पगड़ी पहनता है और परंपरा को आगे बढ़ाता है। ऐसे में आप परिवार वाद बोलकर उनका अपमान करते हैं लेकिन आप पर कोई मुकदमा दर्ज क्यों नहीं होता है।
सत्य की ताक़त है, सत्याग्रह का संकल्प है।
भाजपा की लूट को बेनकाब करने के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के दृढ़ निश्चय के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता श्री राहुल गांधी जी के साथ है।
जय हिंद! जय कांग्रेस!
संकल्प सत्याग्रह, राजघाट।https://t.co/dNhHCm2hcj
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 26, 2023
आपकी सदस्यता रद्द क्यों नहीं होती
प्रियंका गांधी ने परिवारवाद को लेकर बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि आप परिवारवाद कहते हैं तो भगवान राम कौन थे, क्या वे परिवारवादी थे, क्या पांडव परिवारवादी थे, और क्या हमें शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए हैं। संसद में मेरे शहीद पिता का अपमान किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है, उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।