- Advertisement -
शिमला। पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग हिमाचल एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड 2018-19 (Environment Leadership Award 2018-19) के तहत पुरस्कार वितरण समारोह (Award Ceremony) का आयोजन करेगा। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर यह कार्यक्रम होटल पीटरहॉफ में होगा। कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) मुख्यातिथि होंगे।
जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण, साइंस व टेक्नोलॉजी) आरडी धीमान व पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक डीसी राणा ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे तक पंजीकरण होगा। करीब 9 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर व अन्य विशेष अतिथि करीब साढ़े 9 बजे पहुंचेंगे।
- Advertisement -