-
Advertisement
America में एक और अश्वेत की मौत से भड़के लोग, विरोध प्रदर्शन तेज
Last Updated on June 14, 2020 by Deepak
वॉशिंगटन। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत मामले पर पहले से मचा हुआ है इसी बीच एक और अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस मामले ने आग में घी डालने का काम किया है। अब अमेरिका में विरोध प्रदर्शन (Protest) और तेज हो गए हैं। जानकारी के अनुसार अमेरिका के अटलांटा में एक पुलिस अधिकारी ने एक अश्वेत शख्स को गिरफ्तार करने की कोशिश में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में अटलांटा (Atlanta) में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मामले में अटलांटा ने पुलिस चीफ ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अटलांटा की मेयर केइशा लांस बॉटम ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें – Corona की बढ़ी रफ्तार, 25 दिन में तीन गुना हो गए मामले, एक दिन में 11,929 नए Case
मेयर ने कहा कि पुलिस चीफ एरिका शीलड्स दो दशक से ज्यादा समय से पुलिस विभाग में काम कर चुकी हैं। इस घटना के बाद एरिका ने पुलिस चीफ के पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। अटलांटा में मारे गए शख्स की पहचान 27 वर्षीय रेशार्ड ब्रुक्स के तौर पर हुई है जिसकी गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। बताया जा रहा है कि ब्रुक्स एक रेस्टोरेंट के बाहर कार में सो रहा था, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी वजह से अन्य ग्राहकों को दिक्कत हो रही है।
पुलिस से बचकर भाग रहा था युवक तभी चली गोली
जब पुलिस ब्रुक्स को पकड़ने की कोशिश कर रही थी तो उसने विरोध किया। ब्रुक्स और अधिकारियों के बीच काफी संघर्ष हुआ इस दौरान ब्रुक्स ने अधिकारी की गन लेकर घटनास्थल से भागने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान ब्रुक्स ने अधिकारी के ऊपर गन तान दी जिसके बाद एक अधिकारी ने गोली चला दी। ब्रुक्स को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां सर्जरी के बाद उसकी मौत हो गई। घटना में एक अधिकारी भी घायल हुआ है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अश्वेतों के खिलाफ होने वाले भेदभाव को लेकर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में और मजबूती आई है और शहर में अशांति फैल गई।