- Advertisement -
नई दिल्ली में संसद भवन में अटल बिहारी वाजपेयी व पं. मदन मोहन मालवीय को श्रद्धासुमन अर्पित के लिए देश भर से आए युवाओं ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। हिमाचल की ओरसे दीक्षा ठाकुर ने पं. मदन मोहन मालवीय के कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हिमाचल प्रदेश की दीक्षा ठाकुर के विचारों को सराहा है। उन्होंने लिखा हैदेवभूमि हिमाचल प्रदेश से आईं दीक्षा ठाकुर ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी के कृतित्व को बहुत ही सुन्दर शब्दों में पिरोया। देवभक्ति और देशभक्ति में असीम आस्था रखने वाले महामना आज भी हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
- Advertisement -