- Advertisement -
चंडीगढ़। श्री गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev) के 550वें प्रकाश पर्व (550th Prakash Parv) को विशेष ढंग से मनाने के लिए आज पंजाब विधानसभा (Punjab Legislative Assembly) में पंजाब एवं हरियाणा दोनो राज्यों की विधानसभाओं का संयुक्त रूप से एक विशेष यादगारी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उपराष्ट्रपति एम वैकेंया नायडू मुख्य अतिथि थे।
इस अवसर पर एम वैकेंया नायडू (M Vaikanya Naidu) ने श्री गुरु नानक देव की जीवनी से जुड़ी आध्यात्मिक, मानवता तथा सामाजिक समरसता संगत इत्यादि पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने पंजाब सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने श्री गुरु नानक देव की याद को आज विशेष महत्व देकर विश्व में भाईचारे का संदेश दिया है। समारोह को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भी संबोधित किया। इसमें हरियाणा के राज्यपाल सत्येदव नारायाण आर्यए सीएम मनोहर लालए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के अलावा 14वीं हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ-साथ कईं पूर्व विधायक भी उपस्थित थे। इसी तरह पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।
- Advertisement -