- Advertisement -
चंडीगढ़। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। देश में इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसके चलते देश में लगे 21 दिनों लबे लॉकडाउन (Lockdown) को बढ़ाने की बात की जा रही है। अब इस मसले को लेकर पंजाब (Punjab) के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान सामने आया है। सिंह ने कहा है कि हम सिर्फ किसानों (Farmers) को लॉकडाउन में छूट देंगे, क्योंकि इस बार अच्छी फसल हुई है। अभी लॉकडाउन हटाना सही नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में लॉक डाउन कोई भी सरकार नहीं हटा सकती। मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसे देखते हुए लॉक डाउन खत्म करना यानि इंफेक्शन बढ़ाने वाली बात होगी। हम आज कैबिनेट मीटिंग के बाद लॉकडाउन के बारे में घोषणा करेंगे। अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि राज्य में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना अब अनिवार्य है। उन्होंने कहा, ‘इसके लिए, आपको साफ कपड़े का एक टुकड़ा चाहिए।’ सिंह ने कहा है कि राज्य में 18 लोग तब्लीगी जमात के ऐसे हैं जिनका कोई पता नहीं है।
उन्होंने कहा है कि तब्लीगी जमात से 651 लोग पंजाब आए थे। उनमें से 633 को ट्रेस कर लिया गया है जबकि करीब 18 लोगों का पता नहीं चल पाया है। जमात में से अब तक 481 की जांच हुई उनमें से 27 पॉजिटिव मिले हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कुल मिला कर अब तक राज्य में 132 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात काबू में हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में 27 केस कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के हैं, जो विदेश नहीं गए। 2,032 लोग क्वारनटीन हैं। 61831 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री है।
- Advertisement -