-
Advertisement

पंजाब के सीएम Bhagwant Mann जब कॉमेडियन थे, तब शुरू की थी कबूतरबाजी
Bhagwant Mann : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Union Minister Ravneet Singh Bittu) आज शिमला में है। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann)पर बड़ा हमला बोला। मानव तस्करी (Human trafficking)के सवाल पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि भगवंत मान जब कॉमेडियन (Comedian)थे, तब उन्होंने कबूतरबाजी शुरू की थी। वह 13-14 लोगों का ग्रुप विदेश साथ ले जाते थे। आज पंजाब के हर कोने में एजेंट बैठे है। उन्होंने कहा, डीसी-एसएसपी क्या कर रहे हैं। भगवंत मान का नाम बड़ा भांड, तमाशबीन, जोकर होना चाहिए, सिंह लगाना गलत है।
भगवंत मान तो खुद बदनाम है
केंद्रीय मंत्री ने कहा, भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) तो खुद बदनाम है। उन्हें कौन बदनाम कर सकता है। बाकी स्टेट कह रहे हैं कि डिपोर्ट हुए लोगों का जहाज हमारे स्टेट में उतार दो। रवनीत बिट्टू ने दिल्ली में भगदड़ को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav)ने भगदड़ मामले की जांच को हाई पावर कमेटी बना दी है। इस मामले में रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार जिम्मेदारी से नहीं भागेगी।
इस बार का बजट किसी वरदान से कम नहीं
शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि केंद्रीय बजट (Union Budget) में हिमाचल प्रदेश के लिए 11,806 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और देश के मिडल क्लास के लिए इस बार का बजट किसी वरदान से कम नहीं है। बजट में विकसित भारत 2047 का रोडमैप देश के सामने केंद्र सरकार ने रखा है। केंद्रीय बजट में हर वर्ग खासा ध्यान रखा गया है।बिट्टू ने कहा कि 23 फरवरी तक देश के हर राज्य में केंद्रीय मंत्री बजट की बारीकियों और राज्यों को होने वाले फायदों को लेकर जानकारी सांझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे आज शिमला पहुंचे हैं जहां प्रबुद्ध लोगों की संगोष्ठी और मीडिया के माध्यम से बजट के बारे में बताया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत 15.42 करोड़ नए नल लगाए जाएंगे जिसके लिए 67 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।
हिमाचल में प्रोजेक्ट तेज गति से चल रहे हैं
बिट्टू ने कहा कि केंद्रीय बजट में इस बार 100 जिला जिनमें कम फसलों का उत्पादन होता है, उन्हें केंद्र सरकार विकसित करेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार को इसमें प्रयास करना चाहिए। योजना से देश के 1.7 करोड़ के किसानों को फायदा होगा। 2014 में 2.50 लाख टैक्स स्लैब में छूट मिलती थी जो अब बढ़ाकर केंद्र सरकार ने 12 लाख कर दी है, जिसका देश और प्रदेश के कर्मचारियों को खासा फायदा मिलेगा। 2014 में 108 करोड़ रूपए रेलवे का बजट था जिसे बढ़ा कर 2716 करोड़ इस बार बजट में किया गया है जिसमें चार अमृत स्टेशन (Four Amrit Stations)बनाने हैं। रेलवे विस्तार के हिमाचल में प्रोजेक्ट तेज गति से चल रहे हैं लेकिन हिमाचल की वर्तमान सरकार अपना हिस्सा इन प्रोजेक्ट के लिए नहीं दे रही है।
संजू चौधरी