- Advertisement -
अमृतसर। अमृतसर में जोड़ा फाटक के पास शुक्रवार को हुए ट्रेन हादसे के 12 घंटे बीतने के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह शनिवार दोपहर घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वे घायलों का हाल जानने अस्पताल भी जाएंगे। इस बीच अस्पतालों में शवों को रखने की जगह नहीं है। शवों को जमीन पर रखा गया है। इससे लोगों में भारी गुस्सा है।
हादसे में अभी तक 61 लोगों के मरने की खबर है। बताया जाता है कि अस्पताल में दाखिल अधिकांश घायलों की स्थिति गंभीर है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढने की आशंका है।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया है और उन्होंने कहा है कि हादसा इतना दर्दनाक है कि मुर्दाघरों में जगह कम पड़ जाएगी। हादसे में मारे गए लोगों के परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, दशहरे पर रावण वध देखने आए कई लोग अभी भी लापता बताए जाते हैं। उनके परिजनों ने अपने संबंधियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -