- Advertisement -
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने कांग्रेस महिला सांसद को अश्लील बातें और वीडियो भेजने के मामले में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के कासगंज (Kasganj)से एक युवक को गिरफ्तार (Arrest) किया है। युवक के खिलाफ महिला सांसद ने मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।
बता दें, आरोपी पंजाब के मिढोर महोली के एसएस नगर में रहने वाली कांग्रेस की महिला सांसद को एक महीने से व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो और अश्लील मैसेज भेज रहा था। जिसकी शिकायत महिला सांसद ने मिढोर महोली कोतवाली में करवाई थी। सर्विलांस से मिली जानकारी के बाद पता चला कि मैसेज और वीडियो भेजने वाला कासगंज शहर के अशोक नगर मोहल्ला का रहने वाला नोइल गुटन है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया और उसे गिरफ्तार कर पंजाब (Punjab)ले जाया गया है।
- Advertisement -