- Advertisement -
ऊना। पंजाब रेजिमेंट सेंटर, रामगढ़ छावनी झारखंड द्वारा 22 अगस्त को डीएससी (DSC)में भर्ती (recruitment) हेतु भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण मेजर रघवीर सिंह ने बताया कि इस भर्ती में भाग लेने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी को पंजाब रेजिमेंट सेंटर में 21 अगस्त को रिपोर्ट (Report) करना होगा।
उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी पंजाब रेजिमेंट से सेवानिवृत्त सिपाही सामान्य ड्यूटी सिपाही/लिपिक होना चाहिए तथा उनकी आयु 46 वर्ष से कम होनी चाहिए, सेवानिवृत्त सिपाही का डिस्चार्ज आर्मी रूल 13 (3) आटिम थ्रर्ड (फिफ्थ) के अंतर्गत नहीं होना चाहिए, उसे सेना से अनुशासनिक कार्यवाही के अंतर्गत बर्खास्त न किया हो, उसे पेंशन में गए हुए 2 साल से कम होना चाहिए, पेंशन जाते समय चिकित्सा स्थिति एवाईई या शेप-1 श्रेणी की होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि सेना में सेवा कार्याकाल के दौरान दो से ज्यादा और आखिरी पांच साल में एक से ज्यादा रेड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए सभी आर्मी व सिविल प्रमाण पत्र डिस्चार्ज बुक और 16 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में संपर्क कर सकते हैं।
- Advertisement -