-
Advertisement
बेटे को बेड-बॉक्स में बंद कर प्रेमी के साथ भागी महिला हुई अरेस्ट, पकड़ाने पर कबूली दो हत्याएं
Last Updated on January 28, 2020 by
चंडीगढ़। चंडीगढ़ (Chandigarh) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए अपने ढाई साल के बेटे की ही जान ले ली। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ में ढाई वर्षीय बच्चा रविवार को अपने घर के बेड के बॉक्स (Bed Box) में मृत (Dead) मिला। बतौर पुलिस, बच्चे के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बच्चे को बॉक्स में बंद कर प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस के अनुसार, बच्चे का मुंह बंद करने के लिए उसके मुंह में दस्ताना घुसाया गया था।
पूछताछ में पिछले साल अपनी 6 माह की बेटी की हत्या करना भी स्वीकारा
घटना की जानकारी मिलने के बाद सक्रीय हुई पुलिस ने कुछ घंटों की छापेमारी के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। बतौर पुलिस, उसने पूछताछ में बेटे की हत्या के साथ ही पिछले साल अपनी 6 माह की बेटी की हत्या करना भी स्वीकारा है। पुलिस को दोनों हत्याओं में उसके प्रेमी पर भी संदेह है। सेक्टर-45 बुड़ैल निवासी दशरथ पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया- रविवार को वह काम पर गया था। देर रात करीब 9 बजे घर पहुंचा तो बच्चे के साथ पत्नी रूपा भी नहीं दिखी। उसने रूपा को कॉल किया तो उसने बताया कि वह घर छोड़कर चली गई है। बच्चा बेड के बॉक्स में है। उसने बेड बॉक्स खोला तो बच्चा मृत पड़ा था।