- Advertisement -
दिवाली के अवसर पर घर में दीपक जलाने की परंपरा तो है ही लेकिन अगर आप एक दीपक अलग से अपनी राशि अनुसार भी लगाएं। इससे धनलक्ष्मी खुश होगी साथ ही आपकी राशि के देव भी आपसे प्रसन्न होंगे।
दिवाली पर किए गए इस उपाय से आपके सारे काम पूरे होंगे और जीवन भर किस्मत का साथ मिलेगा घर धन एवं ऐश्वर्य से भर जाएगा।
हम सभी दिवाली पर लक्ष्मी जी को खुश करने के लिए दीपक तो हमेशा लगते ही हैं। लेकिन इस बार अगर आप किस्मत भी बदलना चाहते हैं तो ज्योतिष के अनुसार एक दीपक राशि के अनुसार भी जरूर लगाएं।
मेषः यह राशि पूर्व में उदय होने वाली राशि है। इस राशि के लोग पूर्व दिशा में दीपक को लाल वस्त्र पर रख कर जलाएं।
वृषः यह राशि शुक्र की राशि है। इस राशि के जातक शुक्र देव के लिए दक्षिण दिशा में सफेद वस्त्र पर दीपक लगाएं।
मिथुनः बुध ग्रह की इस राशि का उदय पश्चिम दिशा में होता है इसलिए आप पश्चिम दिशा में हरे वस्त्र पर दीपक लगाएं।
कर्कः इस राशि वाले अपनी राशि के अनुसार उत्तर दिशा में सफेद वस्त्र पर दीपक लगाएं।
सिंहः अग्नि तत्व की यह राशि अपने स्वामी के अनुसार पूर्व दिशा में उदित होती है इसलिए आप पूर्व दिशा में लाल वस्त्र पर दीपक लगाएं।
कन्याः यह राशि दक्षिण दिशा में उदय होती है इसलिए आप दक्षिण में हरे वस्त्र पर दीपक प्रज्वलित करें।
तुलाः शुक्र की इस राशि का उदय पश्चिम दिशा में होता है इसलिए आपको तुला राशि के लिए सफेद वस्त्र पर दीपक प्रज्वलित करना चाहिए।
वृश्चिकः मंगल देव की कृपा प्राप्त करने के लिए आप उत्तर दिशा में लाल वस्त्र पर दीपक जलाएं करें।
धनुः बृहस्पति देव की इस राशि का स्थान पूर्व दिशा में है। धनु राशि के जातक पूर्व दिशा में पीले वस्त्र पर दीपक लगाएं तो निश्चित ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
मकरः राशि के जातक दक्षिण दिशा में काले कपड़े पर दीपक प्रज्वलित करें।
कुंभ- इस राशि का स्थान पश्चिम में होता है। इस राशि वालें व्यक्तियों को पश्चिम दिशा में राशि के स्वामी को दीप दर्शन करवाना चाहिए।
मीन- जल तत्व होने के कारण इस राशि का स्थान उत्तर दिशा में होता है इसलिए आप उत्तर दिशा में बृहस्पति देव के लिए दीपक लगाएं।
पंडित दयानंद शास्त्री, उज्जैन (म.प्र.) (ज्योतिष-वास्तु सलाहगाड़ी) 09669290067, 09039390067
- Advertisement -