-
Advertisement
पुल से गिरकर नदी में फंसा व्यक्ति, फरिश्ता बनकर पहुंची ड्यूटी पर जा रही क्यूआरटी
Last Updated on August 13, 2021 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में पुल से गिरकर नदी (River) में फंसे व्यक्ति के लिए सीएम जयराम के लिए सुरक्षा घेरा बनाने वाली मंडी पुलिस की क्यूआरटी (QRT) फरिश्ता बनकर पहुंची। ड्यूटी पर जा रही इस क्यूआरटी को जैसे ही नदी में व्यक्ति के फंसे होने की सूचना मिली वह तुरंत नदी पर पहुंचे और कड़ी मशकत के बाद व्यक्ति को रेस्क्यू (Rescue) किया। मामला शुक्रवार दोपहर का है। मिली जानकारी के अनुसार एक नेपाल मूल का व्यक्ति भ्यूली पुल (Bridge) के पास अचानक ब्यास नदी की तरफ जा गिरा। उसे गिरता हुआ किसी ने नहीं देखा, लेकिन बाद में पता चला कि एक व्यक्ति दरिया किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ा खतराः लैंडस्लाइड से चंद्रभागा नदी का बहाव रुका, घर डूबे-खाली करवाए गांव
कुछ स्थानीय लोग आपसी सहयोग से इसे निकालने में जुट गए। इतने में यहां से जिला पुलिस का क्यूआरटी दल गुजरा, जो सीएम ड्यूटी के लिए नगवाईं जा रहा था। इन्होंने खुद गाड़ी रोककर मामले की जानकारी ली। तुरंत गाड़ी में सवार 15 जवान नीचे उतरे और नदी किनारे झाडि़यों में फंसे व्यक्ति को निकालने का कार्य शुरू कर दिया। 15 मिनट में इन्होंने व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल दिया और उसके बाद इसे सदर थाना से आई टीम के हवाले कर दिया। इसके बाद ये अपनी ड्यूटी (Duty) के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी सदर इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि व्यक्ति को उपचार के लिए हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है और उसकी हालत स्थिर है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…