- Advertisement -
racial attack greater noida: नई दिल्ली। नाइजीरियाई छात्रों पर कई दफा कथित तौर पर नस्लीय हमले होते आए हैं और ऐसे हमलों की भारत सरकार निंदा भी करती आई है।लेकिन नस्लीय हमले थमने का नाम ही नहीं लेते। इस बार ऐसी ही घटना नोएडा में नाइजीरियाई लड़की के साथ हुई है जहां नाइजीरियाई लड़की को टैक्सी से उतार कर पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की है। बताया जा रहा है कि लड़की पर हमला तड़के सुबह साढ़े चार बजे हुआ है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर, अपराधियों की तलाश जारी कर दी है। वहीं विदेशी लड़की को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता केन्या की रहने वाली है। डाक्टरों ने उसकी स्थिति स्थिर बताई है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस बारे में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को कड़े निर्देश भी दिए हैं।
नोएडा में रहना अफ्रीकी लोगों के लिए जान के खतरे का मुद्दा बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस घटना से पहले भी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर सोमवार को कुछ लोगों ने चार अफ्रीकी छात्रों पर हमला किया था। दो अन्य को भी माल में पीटा गया था।
- Advertisement -