-
Advertisement
राहुल गांधी का तीखा सवाल- DSP देवेंद्र सिंह मामले में पीएम और गृहमंत्री खामोश क्यों?
Last Updated on January 16, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह के मुद्दे पर बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर रुख इख्तियार कर लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पीएम, गृह मंत्री (PM and Home Minister) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार देवेंद्र सिंह के मामले पर चुप क्यों हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि पुलवामा हमले में देवेंद्र सिंह की क्या भूमिका थी।
DSP Davinder Singh sheltered 3 terrorists with 🇮🇳 blood on their hands at his home & was caught ferrying them to Delhi.
He must be tried by a fast track court within 6 months & if guilty, given the harshest possible sentence for treason against 🇮🇳.#TerroristDavinderCoverUp pic.twitter.com/gc2BlhBOwM
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 16, 2020
राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए यह भी सवाल किया कि पुलवामा हमले में देवेंद्र सिंह की क्या भूमिका थी। उन्होंने लिखा कि डीएसपी देवेंद्र सिंह ने 3 ऐसे आतंकियों को अपने घर में पनाह दी, जिनके हाथ भारतीयों के खून से लाल थे। उसे उस वक्त पकड़ा गया जब वह आतंकियों को दिल्ली ले जा रहा था। उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाना चाहिए, 6 महीने में फैसला आना चाहिए। अगर वह दोषी पाया जाता है तो भारत के खिलाफ विद्रोह के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ एक टेंपलेट भी ट्वीट किया है, जिस पर देवेंद्र सिंह मामले को लेकर 4 सवाल दागे गए हैं।
1- पीएम, गृह मंत्री और एनएसए देवेंद्र सिंह पर चुप क्यों हैं?
2- पुलवामा अटैक में देवेंद्र सिंह की क्या भूमिका थी?
3- ऐसे और कितने आतंकवादी हैं जिनकी मदद की गई?
4- उसको कौन बचा रहा था और क्यों?