-
Advertisement
Rahul Gandhi | BJP | Kuldeep Kumar |
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर होती जा रही है। शुक्रवार को ऊना में कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाने साधे। कुलदीप कुमार ने कहा कि न्यायपालिका की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जब न्यायाधीश शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी को किसी के इशारे पर टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का चीर हरण करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि न्यायपालिका भी इस मामले में मौन धारण किए बैठी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार हर किसी की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।