- Advertisement -
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को केक काटकर पार्टी का 134वां स्थापना दिवस मनाया। राहुल गांधी ने इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया। पार्टी के तमाम बड़े नेता इस मौके पर मौजूद रहे।
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी। इनके संस्थापकों में दादा भाई नौरोजी, एओ ह्यूम और दिनशा वाचा जैसे बड़े दिग्गज शामिल रहे। 1947 में जब देश को आजादी मिली तो उसके बाद कांग्रेस देश की पहली बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी।
On the 134th #CongressFoundationDay Congress President @RahulGandhi along with senior leaders from the party hoist the national flag & pay their respects to the long history of this vibrant political movement. pic.twitter.com/OHxrOWo6wo
— Congress (@INCIndia) December 28, 2018
आजादी के बाद से 2016 तक हुए 16 आम चुनावों में से कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की थी। इसके अलावा 4 बार कांग्रेस की अगुवाई में केंद्र में गठबंधन की सरकारें भी बनीं। अभी तक देश के 7 प्रधानमंत्री कांग्रेस की तरफ से हो चुके हैं। इनमें सबसे पहला नंबर जवाहरलाल नेहरू का था और हाल ही में मनमोहन सिंह थे। 2014 का आम चुनाव कांग्रेस के लिहाज से सबसे बुरा चुनाव रहा था। कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों ही सिमट गई थी। 2014 के बाद से ही लगातार कांग्रेस राज्यों में भी हारती रही। लेकिन पहले पंजाब, फिर कर्नाटक और अब छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में जीत दर्ज कर पार्टी जोश में है।
- Advertisement -