-
Advertisement
तेलंगाना में एक बस की छत्त पर कुछ यूं चढ़ गए राहुल
Last Updated on November 1, 2022 by sintu kumar
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस वक्त राहुल तेलंगाना में है। इसी बीच उनके पहले भी जुदा अंदाज (Different Styles) नजर आते रहे हैं। आज भी राहुल गांधी का एक अलग अंदाज उस वक्त देखने को मिला जब वह रोडवेज की बस (Roadways Bus) की छत्त पर चढ़ गए। इससे पहले राहुल का बच्चों संग दौड़ने व डांडिया करते हुए वीडियो सामने आ चुके हैं। फिलहाल, राहुल गांधी का अगुवाई में पदयात्रा (Telangana) तेलंगाना में है।
यह भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन को दी 10 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी- सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा
जब यात्रा के दौरान बस पर चढ़े राहुल गांधी.. pic.twitter.com/vMvzCFdFJJ
— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 31, 2022
7 सितंबर से शुरू हुई यात्रा को 55 दिनों का समय हो चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बाद अब कांग्रेस राज्यों में भी यात्राएं निकालने की तैयारी कर रही है। पार्टी पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत राज्यों में यात्रा के साथ.साथ अन्य आयोजन भी करेगी। ओडिशा, असम और डेढ़ महीने बाद पश्चिम बंगाल में शुरू होने वाली यात्रा समेत व्यक्तिगत यात्राएं नियमित रूप से निकाली जाएंगी। प्रदेश के नेता राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे।