राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, अंतिम पड़ाव में भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे

राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, अंतिम पड़ाव में भारत जोड़ो यात्रा

- Advertisement -

कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब अंतिम पड़ाव में है। आज यह यात्रा श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पहुंच गई है। यहां पर राहुल गांधी ने तय कार्यक्रम के मुताबिक ध्वजारोहण किया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई नेता भी यात्रा में शामिल होने के लिए श्रीनगर में मौजूद है। तिरंगा फहराते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला।


यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया और सिटी सेंटर के चारों तरफ बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। राहुल गांधी आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इसके बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ेगी, जहां पर 30 जनवरी को इसका समापन हो जाएगा। राहुल गांघी के नेतृत्व में यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और देशभर के 75 जिलों से गुजर चुकी है। यात्रा के अंतिम दिन सोमवार को राहुल गांधी श्रीनगर में एमए रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | rahul gandhi | srinagar | latest news | national news | Tricolor | Lal Chowk | Hoisted
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है