-
Advertisement
Rahul Gandhi/Lal Chowk /Tricolor
Last Updated on January 29, 2023 by Neha Raina
कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब अंतिम पड़ाव में है। आज यह यात्रा श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पहुंची। यहां पर राहुल गांधी ने तय कार्यक्रम के मुताबिक ध्वजारोहण किया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई नेता भी यात्रा में शामिल होने के लिए श्रीनगर में मौजूद है। यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया और सिटी सेंटर के चारों तरफ बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया।