-
Advertisement
राहुल कांग्रेस अध्यक्ष का लड सकते हैं चुनाव-मनाने के लिए ताकत लगाएंगे नेता
Last Updated on September 3, 2022 by sintu kumar
राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव (Congress President Election) लड़ सकते हैं, इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। राहुल गांधी विदेश यात्रा से लौटे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने और संगठन की बागडोर स्वीकार करने के लिए मनाने की एक नई कोशिश की जाने लगी है। राहुल गांधी ने मई 2019 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल के करीबी सूत्र ने कहा उन्हें मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि पार्टी के लिए यही एकमात्र अच्छा समाधान है।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप खोलने का ये रहा रास्ता-खर्च और कमाई भी एक क्लिक पर जानिए
उनकी सहमति से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि रविवार को महंगाई के खिलाफ दिल्ली में होने वाली रैली और फिर भारत जोड़ो यात्रा कितनी सफल हो पाती है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 150 दिनों की यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा अगर वह पार्टी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हैं तो वह इसके लिए एक दिन का ब्रेक लेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली रैली को भी संबोधित करेंगे।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत फिलहाल कांग्रेस में गांधी परिवार (Gandhi Family) से बाहर के विकल्प के तौर पर सबसे आगे चल रहे हैं। इसी बीच, मल्लिकार्जुन खड़गे और सलमान खुर्शीद जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राहुल गांधी को मनाने की कोशिश आखिरी तक जारी रहेगी। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किसके हाथ में जाएगा इसको लेकर पार्टी में अभी तक अनिश्चितता का दौर है। अब पार्टी के कई लोगों का मानना है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।