-
Advertisement
Rahul Gandhi | Protest | Himachal |
Last Updated on March 27, 2023 by sintu kumar
कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का यह धरना मोदी सरकार के खिलाफ और राहुल गांधी के समर्थन में किया गया। हमीरपुर में ये धरना.प्रदर्शन कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अध्यक्षता में किया गया। विरोध प्रदर्शन में गांधी चौक पर भारी तादाद में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। वहीं, नूरपुर के कस्बा जसूर में नूरपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा मिंटू की अध्यक्षता में कांग्रेस नूरपुर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूर्व में रहे कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में रोष रैली व धरना प्रदर्शन किया।