- Advertisement -
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस व बीजेपी में होड़ मची है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले काफी समय से गुजरात में ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी आज महात्मा गांधी के गृह क्षेत्र पोरबंदर के कीर्ति मंदिर पहुंचे। पोरबंदर में माछीमार अधिकार सभा के लोगों ने राहुल का स्वागत किया।
सभा के लोगों ने अपनी समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखा और फिशिंग के लिए अलग से मंत्रालय बनाने की मांग की। इसके बाद वे मछुआरों की एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दोपहर सवा एक बजे पोरबंदर से अहमदबाद के लिए रवाना होंगे। 2.30 बजे राहुल दलितों के स्वाभिमान माने जाने वाले दलित शक्ति केंद्र में जाकर छुआ-छूत कुप्रथा को खत्म करने लिए शपथ भी लेंगे। शाम सवा चार बजे से पांच बजे तक राहुल गांधी अहमदाबाद के टैगोर हाल में हेल्थ सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के साथ मुलाकात और चर्चा करेंगे। इसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल्स, नर्स और स्मॉल स्केल फार्मास्युटिकल निर्माताओं के प्रतिनिधि होंगे।
- Advertisement -