- Advertisement -
नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने Modi को न सिर्फ भ्रष्टाचारी कहा, बल्कि BJP अध्यक्ष अमित शाह के हत्या का आरोपी करार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक के पूरे घटनाक्रम से बीजेपी की सोच की हार हुई है।
यहां मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे का ऐलान सुनते ही बीजेपी के विधायक और राज्यपाल बगैर राष्ट्रगान खत्म हुए ही सदन छोड़कर चल दिए। राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारी लड़ाई इसके ही खिलाफ है। आप सरकार में हैं इसलिए आप किसी का भी अपमान कर सकते हैं। ये लोग देश की किसी भी संस्था का सम्मान नहीं करते हैं।’ राहुल गांधी ने BJP अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘Modi जी और मर्डर के आरोपी अमित शाह को कर्नाटक की जनता ने जवाब दिया है।
BJP और आरएसएस कई बार देश का अपमान कर चुकी हैं। उन्होंने जनता के फैसले के का अपमान किया है। कर्नाटक, गोवा, मणिपुर इसके उदाहरण हैं। राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि BJP और आरएसएस कर्नाटक की हार से सबक लेंगे।
- Advertisement -